अयोध्या, जनवरी 5 -- अयोध्या, संवाददाता। रामधाम में सरयू तट के समीप दर्दनाक हादसा हो गया। चाय का ठेला लगाने वाले की तीन माह की दुधमुंही बच्ची एक आवारा कुत्ते ने हमले का शिकार हो गई। जब तक लोग समझते कुत्ता गाल नोच कर भाग गया। तत्काल घायल को श्रीराम अस्पताल ले गए लेकिन यहां से दर्शन नगर फिर वहां से मेडिकल कालेज लखनऊ रेफर कर दिया। लेकिन वहां भी रुपया न होने के कारण बेबस परिजन उसे भगवान के भरोसे वापस ले आए। पीड़ित के पड़ोस में ठेला लगाने वाले देवब्रत सिंह बताते हैं कि पिछले कुछ महीनों से बहराइच जिले के निवासी संतोष कुमार भजन संध्या स्थल के सामने मार्ग पर चाय का ठेला लगाते हैं। वहीं पर परिवार के साथ सो भी जाते हैं। शनिवार की शाम वह अपनी बिटिया को ठेले के समीप सुलाए हुए थे। इसी बीच एक कुत्ता आया और बिटिया पर हमलावर हो उसे जबड़े में पकड़कर भागने लगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.