सहारनपुर, अगस्त 12 -- स्मार्ट सिटी में आवारा कुत्तों की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। नगर के लगभग सभी वार्डों में इनका आतंक फैला हुआ है। नगर निगम के ताजा आंकड़ों के मुताबिक स्मार्ट सिटी की सड़कों पर करीब 45 हजार आवारा कुत्ते घूम रहे हैं। हालात यह हैं कि रोजाना करीब 70 से 100 लोग कुत्तों के काटने के मामलों में जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। इनमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी बड़ी संख्या में शामिल हैं, जो खुद को असहाय महसूस करते हैं। दिसंबर 2022 में एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर (एबीसी सेंटर) बनाया गया था, जिसका उद्देश्य कुत्तों की आबादी पर नियंत्रण पाना है। यहां कुत्तों को पकड़कर नसबंदी की जाती है और फिर उन्हें उनके ही इलाके में छोड़ दिया जाता है, लेकिन यह व्यवस्था समस्या का स्थायी समाधान नहीं दे पा रही है, क्योंकि नसबंदी की रफ्तार शहर में क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.