देवरिया, मार्च 10 -- देवरिया, निज संवाददाता। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर सोमवार को ईडी की छापेमारी की कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कार्यालय पर बैठक कर निंदा की। निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि भाजपा सरकार विपक्ष की लोकतांत्रिक आवाज को दबाने को ईडी का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहाकि कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ पूरे देश में लोकतंत्र की रक्षा के लिए मजबूती से अपनी आवाज बुलंद करी हैं। कांग्रेस का कार्यकर्ता इस तरह के क्रिया कलापों से डरने वाला नहीं है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व राहुल गांधी के नेतृत्व में हम कांग्रेस जन लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की लड़ाई लड़ते रहेंगे। भाजपा देश मे विपक्ष को दबाने के लिए गलत परम्परा डाल रही है। इसमें पूर्व जिलाध्यक्ष सुयश मणि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.