बरेली, फरवरी 11 -- बरेली। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की अंतर-क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिता आकृति-2025 के अंतर्गत बरेली में स्पोर्ट्स वीक का आयोजन हुआ। स्पोर्ट्स वीक में पुरुष व महिला कर्मचारियों ने भाग लिया। क्रिकेट, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, शतरंज एवं कैरम प्रतियोगिताएं हुईं। निशांत पटेल स्पोर्ट्स हब डोहरा में आयोजित क्रिकेट मैच में बरेली और बिजनौर के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें बिजनौर टीम ने विजय प्राप्त की। मुख्य प्रबंधक नवनीत कुमार, शैलेश तिवारी, क्षेत्रीय प्रबंधक नीरज टंडन, वरिष्ठ प्रबंधक गजेंद्र सिंह, प्रबंधक शरद गंगवार, तपन तोमर, रत्नेश बंसल, सहायक प्रबंधक राजेन्द्र प्रसाद, मयंक मिश्रा, ज्ञानेश्वर सिंह आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...