रांची, फरवरी 7 -- रांची, विशेष संवाददाता। एनएसयूआई ने रांची विवि में हो रही आवश्यकता आधारित शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया को रद्द करने की मांग की है। एनएसयूआई के राज्य उपाध्यक्ष अमन अहमद ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर हस्तक्षेप का आग्रह किया है। इसमें कहा है कि रांची विवि में आवश्यकता आधारित शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया में 97 प्रतिशत अभ्यर्थी राज्य से बाहर के हैं, जिनका शैक्षणिक दस्तावेज का सत्यापन किया जा रहा है। इस नियुक्ति में झारखंड के आदिवासी-मूलवासी अभ्यर्थी बाहर हो जा रहे हैं। नियुक्ति को पूर्णतः रद्द करते हुए जेपीएससी नियमावली के तहत नियुक्ति करने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.