मुजफ्फरपुर, मार्च 19 -- मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता बीपीएससी तीसरे चरण के अभ्यर्थियों की दूसरी काउंसिलिंग बुधवार को हुई। इसमें आवंटित अभ्यर्थियों में से आधे भी नहीं पहुंचे। डीआरसीसी में पांच काउंटर पर इन्हें स्लॉट आवंटित किया गया था। काउंसिलिंग के लिए 281 अभ्यर्थियों का स्लॉट था जिसमें से तहज 98 अभ्यर्थी ही उपस्थित हुए। इसमें भी कई अभ्यर्थी रात आठ बजे डीआरसीसी में पहुंचे। लेकिन, तब तक वहां काउंटर बंद हो चुका था। इसके बाद अभ्यर्थी शिक्षा भवन में पहुंचे। अभ्यर्थियों ने कहा कि यूपी से आए हैं। आने में देरी हो गई। शिक्षा भवन में इनके कागजात जमाया कराए गए। उधर, दूसरी काउंसिलिंग में भी कई अभ्यर्थी संदेहास्पद सूची से बाहर नहीं हो सके। यही नहीं, पिछले चरण की काउंसिलिंग में गायब शिक्षक दूसरी बार में भी अनुपस्थित ही रहे। जांच में लगे अधिकारियों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.