बरेली, फरवरी 15 -- बरेली। जंक्शन लोको लॉबी के लोको पायलट मेल पद पर कार्यरत सैययद अथर अली को रेलवे बोर्ड द्वारा वाराणसी में होने वाली 18 वीं हैंडबाल चैंपियनशिप प्रतियोगिता में टेक्नीकल आफीसर एवं रेफरी नामित किया है। रेलवे बोर्ड ने इंडियन रेलवे से 16 लोगों को नामित किया है, जिसमें मुरादाबाद रेल मंडल से इकलौते अथर अली टेक्नीकल आफीसर एंड रेफरी के पद पर चुने गये। अथर अब तक 6 सीनियर नेशनल प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुके हैं। आल इंडिया हैंडबाल प्रतियोगिता 1990 में बेस्ट प्येलर अवार्ड मिला था। वह 16 फरवरी को बरेली से वाराणसी को रवाना होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...