कन्नौज, जनवरी 20 -- कन्नौज। सांस्कृतिक विभाग उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में हमारी पहचान विषय पर आयोजित हुई प्रतियोगिता में आल्हा सम्राट संग्राम सिंह के पुत्र ने कानपुर मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। पर्यटन विभाग व सांस्कृतिक विभाग की ओर से सांस्कृति हमारी पहचान विषय पर गायन वादन, शास्त्रीय नृत्य, उप शास्त्रीय नृत्य, जनजातीय बाह्ययंत्र, काव्य पाठ, लोकनृत्य, लोकनाटक, सुगम संगीत प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। आल्हा गायन में कृष्णा सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिला पर्यटन, व सांस्कृतिक परिषद की ओर से कृष्णा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। आल्हा गायक संग्राम सिंह ने बताया कि लखनऊ में 23 जनवरी को विजेता प्रतिभागियों का उ.प्र.पर्व में प्रतिभाग के लिए पूर्वाभ्यास कराया जाएगा। चयनित प्रतिभागियों का 24, 26 जनवरी को मध्य लखनऊ में प्रतिभाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.