नई दिल्ली, मार्च 13 -- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को खत्म हुए 4 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक इस पर चर्चा जारी है कि रोहित शर्मा को वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेना चाहिए या नहीं। रोहित शर्मा ने निजी तौर पर तो इस बात को स्पष्ट कर दिया है कि वे रिटायरमेंट नहीं ले रहे, लेकिन कुछ क्रिकेट पंडित चाहते हैं कि फिटनेस को ध्यान में रखते हुए और युवाओं का मौका देने के लिए उनको रिटायर हो जाना चाहिए। हालांकि, साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने कहा है कि रोहित शर्मा को किसी भी आलोचना को बर्दाश्त नहीं करना चाहिए। वह संन्यास क्यों लेंगे? वे एक बेहतरीन कप्तान हैं। रोहित का वनडे क्रिकेट में सभी कप्तानों के बीच सर्वश्रेष्ठ जीत प्रतिशत है और वह अब एक से ज्यादा आईसीसी टूर्नामेंट जीतने वाले केवल दूसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं। अपने यूट्यूब चैनल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.