पटना, जनवरी 8 -- प्रदेश राजद प्रवक्ता चितरंजन गगन ने बीएसएससी के अध्यक्ष पद से आलोक राज के इस्तीफे को असामान्य घटना बताया है। गुरुवार को जारी बयान में राजद प्रवक्ता ने कहा कि सरकार को इस मसले पर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। महज छह दिनों में आलोक राज ने इस्तीफा दे दिया। बिहार में अभी कई विभागों में बहाली की प्रक्रिया चल रही है और इस बीच आलोक राज के इस्तीफे से सवाल जरूर खड़े होते हैं। आलोक राज ने इस्तीफे का कारण भले ही व्यक्तिगत बताया हो, लेकिन अगर ऐसा होता तो वे पदभार ही ग्रहण नहीं करते। ऐसे पदों पर नियुक्ति कोई आनन-फानन में नहीं की जाती। नियुक्ति के पहले उच्चस्तरीय विमर्श जरूर हुआ होगा और अधिसूचना जारी करने के पहले उनकी सहमति भी ली गई होगी। स्पष्ट तौर पर यह व्यवस्था पर सवाल है। सरकार को इसका जवाब देना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.