आगरा, नवम्बर 8 -- लोधी अधिकारी कर्मचारी संघ (आलोक) की प्रदेश कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक शनिवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष यशपाल सिंह ने की। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतिबल सिंह ने कहा कि संगठन की एकता जागरूकता और आर्थिक सहयोग किसी भी समाज या संस्था की मजबूती के तीन प्रमुख स्तंभ है। बादल वर्मा ने कहा कि एकता से संगठन में विश्वास सहयोग और सम्मान बढ़ता है। प्रदेश अध्यक्ष यशपाल सिंह ने कहा कि प्रत्येक सदस्य को अपने अधिकारों और कर्तव्यों को समझना चाहिए, समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। राष्ट्रीय महामंत्री विजय राजपूत ने कहा कि आर्थिक सहयोग संगठन की नींव को मजबूत बनाता है। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष हुकुम सिंह ने कहा कि प्रदेश के सभी जनपदों के अध्यक्ष और प्रभारी को अपने-अपने जनपदों में बैठक कर सदस्यों की संख्य...