आरा, सितम्बर 10 -- आरा। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों को जिलावार दायित्व सौंपा गया है। इनमें आरा शहर के मीरगंज बांसटाल निवासी आलोक अंजन उर्फ छोटे (प्रदेश सह संयोजक) को पटना ग्रामीण, भोजपुर और बक्सर का प्रभारी बनाया गया है। वहीं सोनू गुप्ता को क्षेत्रीय प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है। प्रदेश संयोजक राजीव रंजन कुमार उर्फ राजू गुप्ता ने पत्र जारी किया है। आलोक अंजन ने नया दायित्व मिलने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, प्रदेश संगठन मंत्री भीखू भाई दलसानिया और प्रदेश संयोजक राजीव रंजन कुमार उर्फ राजू गुप्ता को धन्यवाद दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.