आगरा, जुलाई 11 -- ताजगंज में जोनल पार्क के पास शुक्रवार की सुबह लूट की वारदात हुई। सुबह सैर पर निकले आलू कारोबारी के गले पर झपट्टा मारकर बदमाश सोने की चेन तोड़ ले गए। चेन दस लाख रुपये की थी। बताया जा रहा है कि करीब 100 ग्राम वजनी थी। उसमें 16 ग्राम का लॉकेट पड़ा हुआ था। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है। घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे की है। विश्वकर्मापुरम निवासी महेंद्र सिंह के साथ घटना हुई। उन्होंने बताया कि उनके घर से जोनल पार्क करीब ढाई किलोमीटर दूर है। वह प्रतिदिन सुबह टहलते हुए जोनल पार्क तक जाते हैं। सुबह जोनल पार्क के गेट के निकट बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी चेन लूट ली। बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने गले पर झपट्टा मारा था। बदमाश चेन लूटकर तेजी से भागे। उन्होंने बदमाशों का पीछा किया। शोर मचाया। कोई मदद को आता इससे पहले ...