कोडरमा, फरवरी 14 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिले के मंडियों में आपूर्ति बढ़ने से कोडरमा के सभी बाजारों आलू से लेकर प्याज ओर लहसुन के भाव गोल हो गए हैं। कोडरमा में थोक एक हजार रुपए क्विंटल तक आलू बिक रहा है। कुछ दिन पहले तक यही आलू थोक भाव में 12 से 14 सौ रुपए क्विंटल बिक रहा था। बताया जा रहा है पश्चिम बंगाल और यूपी से आलू की खूब आबक हो रही है। इसके कारण यहां भी इसके भाव गोल हो गए हैं। पैदावार अधिक होने से कोल्ड स्टोरेज में भारी स्टॉक है, जिससे किसान औने-पौने दाम में बेचने को मजबूर हैं। झुमरीतिलैया के खुदरा बाजार में भी आलू 12 से 20 रुपय प्रति किलोग्राम तक आ गए हैं। महाराष्ट्र में प्याज के नहीं मिल रहे कद्रदान महाराष्ट्र की मंडी में प्याज के भाव गिरकर एक हजार से 12 सौ रुपये प्रति क्विंटल तक रह गए हैं। उत्पादकों को लागत के मुकाबले बहुत कम द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.