धनबाद, जनवरी 6 -- धनबाद। धनबाद में पिछले कुछ दिनों से घने कोहरे और नमी के साथ शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। शाम ढलते ही तेज हवाओं से तापमान में गिरावट देखी जा रही है। ऐसे में अधिक ठंड और तापमान में गिरावट के कारण आलू की फसल पर पाला पड़ने का खतरा बढ़ गया है। इस दौरान झुलसा सहित कई रोग आलू की फसल में लग सकते हैं। ऐसे में समय रहते कोई उपाय नहीं हुआ तो आलू की फसल पूरी तरह नष्ट हो सकती है। इससे किसानों को भारी नुकसान होता है। आलू की फसल पर पाला पड़ने से भारी नुकसान होता है, जिससे पत्तियां झुलसकर सूख जाती हैं, पौधे की बढ़वार रुक जाती है और झुलसा रोग का प्रकोप बढ़ जाता है। जिससे पैदावार काफी कम हो जाती है और आलू का आकार बिगड़ जाता है और वे काले पड़ सकते हैं या सड़ सकते हैं। जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान होता है। अगर तापमान में ज्यादा गिरावट ह...