मैनपुरी, जनवरी 6 -- विकासखंड क्षेत्र के ग्राम नवादा में मंगलवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। शहर के सुदिती ग्लोबल के निकट स्थित खाद पानी दुकान के संचालक सोम द्वारा आयोजित गोष्ठी में किसानों को उन्नति खेती की जानकारी दी गई। भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ाने और पैदावार बढ़ाने पर जोर दिया गया। गोष्ठी में गांव के लगभग 200 किसानों को निशुल्क दरांती भेंट की गई। किसान गोष्ठी में खाद पानी के संचालक सोम ने कहा कि वर्तमान समय में किसान अधिक खाद का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे बचना होगा। संतुलित खाद के प्रयोग से ही भूमि की उर्वरा शक्ति बचेगी। किसान आलू की फसल की इस समय देखभाल करें और झुलसा आदि रोक आने पर छिड़काव करें। सरसों, लहसुन और सब्जियों से जुड़ी फसलों पर नजर रखें। गेहूं की फसल में खरपतवार नाशक दवाई का छिड़काव करें। उन्होंने गेहूं की कटाई के लिए क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.