नवादा, फरवरी 12 -- नवादा/कौआकोल, हिसं/एसं। अनुसूचित जाति के किसानों की आय दोगुनी करने और उन्हें आधुनिक खेती से जोड़ने के उद्देश्य से जिले के कौआकोल स्थित महुडर पंचायत के महुलियाटांड़ ग्राम में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद- केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान, क्षेत्रीय केंद्र पटना तथा कृषि विज्ञान केंद्र, ग्राम निर्माण मंडल, नवादा के संयुक्त तत्वाधान में अनुसूचित जाति उप योजना के अंतर्गत आयोजित किया गया। प्रशिक्षण शिविर का मुख्य विषय आलू उत्पादन की उन्नत तकनीक रहा। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सीपीआरआई, पटना के प्रभारी सह प्रधान वैज्ञानिक डॉ. एसपी सिंह और प्रधान वैज्ञानिक डॉ. राजकुमार सिंह उपस्थित थे। उन्होंने अनुसूचित जाति के 50 किसानों को आलू की खेती की बारीकियों से अवगत कराया...