कन्नौज, फरवरी 11 -- कन्नौज। आलू उत्पादन के लिए प्रदेश में पहचान रखने वाले कन्नौज जिले के किसानों को इस बार भी बजट से निराशा हाथ लगी है। पहले केंद्रीय बजट में आलू किसानों के लिए कोई सीधी राहत नहीं मिली थी और अब प्रदेश सरकार के बजट में भी आलू आधारित उद्योग या आलू की न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करने को लेकर कोई ठोस घोषणा न होने से किसानों में मायूसी है। कन्नौज समेत आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में किसान आलू की खेती पर निर्भर हैं। हर साल उत्पादन लागत बढ़ने, बीज, खाद और कोल्ड स्टोरेज किराए में इजाफा होने से किसानों का मुनाफा लगातार घट रहा है। कई बार बाजार में दाम गिरने से किसानों को लागत भी नहीं निकल पाती, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। ऐसे में किसानों को उम्मीद थी कि इस बार के बजट में सरकार आलू के लिए एमएसपी तय करने या प्रसंस्कर...