संभल, जनवरी 8 -- जिले में आलू किसानों की हालत इन दिनों बेहद चिंताजनक बनी हुई है। किसान संगठनों और कृषि विशेषज्ञों ने सरकार से आलू का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2000 रुपये प्रति कुंतल घोषित करने और सरकारी खरीद शुरू करने की मांग की है। किसानों का कहना है कि जिस तरह गन्ना, गेहूं और धान को सरकारी संजीवनी मिलती है, उसी तरह आलू को भी संरक्षण दिया जाना चाहिए। बताया गया कि जिले में 26 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में आलू की खेती की जा रही है, लेकिन बाजार में किसानों को इसका उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। वर्तमान में किसानों को आलू का भाव केवल 500 से 550 रुपये प्रति कुंतल मिल रहा है, जो लागत से भी कम है। किसानों का कहना है कि बीज, खाद, सिंचाई और मजदूरी की बढ़ती लागत के कारण उत्पादन खर्च लगातार बढ़ रहा है, जबकि बाजार मूल्य बेहद कम बना हुआ है।...