लखनऊ, फरवरी 1 -- आलमबाग स्थित रेलवे वर्कशॉप में काम करते समय मजदूर जमुना (50) की शनिवार को मौत हो गई। वह प्रयागराज के मेजा के रहने वाले थे। पुलिस के मुताबिक शनिवार को वर्कशॉप में काम करते समय जमुना के ऊपर हाइड्रा गिर गया था। जमुना हाइड्रा के नीचे दबने से गंभीर रूप से घायल हो गए। मजदूरों ने किसी तरह उन्हें निकाला और लोकबंधु अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने जमुना को मृत घोषित कर दिया। परिवार में पत्नी विमला देवी और तीन बेटे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.