लखनऊ, मार्च 19 -- आलमबाग बस अड्डे के बाहर से मंगलवार देर रात चिनहट के लिए ई-ऑटो में सवार हुई महिला की रेप के बाद हत्या कर दी गई। उसका शव करीब 40 किमी दूर मलिहाबाद के मोहम्मदनगर में फेंक दिया। महिला के जेवर, मोबाइल और रुपये भी लूट लिए। घर नहीं पहुंचने पर भाई ने फोन मिला तो कॉल रिसीव नहीं हुई। महिला ने आटो में बैठते ही व्हाट्सऐप पर लाइव लोकेशन शेयर कर दी थी। जब भाई ने उसे खोला तो मलिहाबाद में लोकेशन मिली। उसने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन किया। तड़के करीब तीन बजे मलिहाबाद थाने की पुलिस ने मोहम्मदाबाद से महिला को बरामद किया। रात में ही उसे केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। अयोध्या जिले के रौनाही निवासी सिलाई कारीगर की 35 वर्षीय पत्नी एक निजी कम्पनी में नौकरी के लिए इंटरव्यू देने बनारस गई थी। पति क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.