रांची, जून 20 -- रांची। विशेष संवाददाता टेंडर कमीशन घोटाले के आरोपी पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई पूरी करने के बाद हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। आलमगीर आलम को ईडी ने 15 मई 2024 को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से वह जेल में हैं। टेंडर आवंटन में कमीशन लेने का उन पर आरोप है। टेंडर कमीशन घोटाला मामले को लेकर ईडी ने सबसे पहले 21 फरवरी 2023 को कार्रवाई की थी। निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के रांची, जमशेदपुर, पटना और दिल्ली समेत कई ठिकाने पर छापेमारी की थी। छापेमारी के बाद वीरेंद्र राम को ईडी ने गिरफ्तार किया था। ईडी की दूसरी बड़ी कार्रवाई छह और सात मई 2024 को हुई थी। इसमें कई इंजीनियर, कांट्रेक्टर, ठेकेदार और पूर्व मंत्री आलमगीर आलम, उनके पीएस संजीव लाल के ठिकाने पर ईडी ने छापेमारी की थी। संजीव लाल के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.