प्रयागराज, मई 21 -- प्रयागराज। भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के सदस्यों ने बुधवार को दूसरे दिन भी कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान बारा तहसील की समस्याओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अफसरों को तत्काल समस्याओं को दूर करने के लिए कहा। किसानों ने आरोप लगाया कि बारा तहसील में फर्जी रजिस्ट्री की जा रही है। शिकायत करने पर भी अफसर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इसे तत्काल रोका जाए और अब तक की गई फर्जी रजिस्ट्री की जांच कराई जाए। इसके साथ ही आरोप लगाया कि खलिहान की जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। इसे हटवाने की मांग उठाई। कहा कि पूरे जिले में भांग की दुकानों पर गांजा की आपूर्ति हो रही है। आबकारी विभाग के अफसर इस पर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। जिले में अवैध मिट्टी खनन और सोरांव तहसील में नालो पर कब्जे का भी आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान दर्जनों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.