नई दिल्ली, अक्टूबर 21 -- कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के दोषी संजय रॉय की 11 साल की भतीजी ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली है। मृतका, कक्षा 6 की छात्रा, का शव विद्यासागर कॉलोनी स्थित उसके घर में एक अलमारी में लटका हुआ पाया गया है। छात्रा कथित तौर पर अपने पिता और सौतेली मां के साथ रहती थी। जानकारी के मुताबिक घटना के समय पीड़िता की सौतेली मां घर पर नहीं थी। वह दिवाली के लिए पटाखे खरीदने गई थी। लौटने पर, लड़की का नाम कई बार पुकारने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। आखिर में घर का दरवाजा तोड़ना पड़ा। अंदर घुसने पर महिला को लड़की का शव अलमारी से लटका मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।पुलिस को आत्महत्या का शक प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने इस घटना को आत्महत्या का मामला बताया है। हालांकि अभी तक कोई ...