शाहजहांपुर, नवम्बर 28 -- कटिया टोला स्थित आर्य समाज एवं आर्य स्त्री समाज का 129वां वार्षिकोत्सव 28 से 30 नवंबर तक आर्य महिला डिग्री कॉलेज एवं आर्य महिला इंटर कॉलेज के संयुक्त प्रांगण में शुरू हुआ। प्रधान राजेंद्र मिश्रा और रामा सिंह ने संयुक्त रूप से वैदिक ध्वजारोहण किया। इसके बाद गुरूकुल कांगड़ी हरिद्वार से आए स्वामी मोक्षानंद सरस्वती, सोहित शर्मा और जतिन सनातनी के नेतृत्व में वैदिक मंत्रों के बीच अथर्ववेद परायण यज्ञ आरंभ हुआ। यज्ञ में राजीव मिश्रा, निवास मिश्रा, अखिलेश तिवारी और देवेंद्र मिड्डा पत्नियों सहित यजमान बने। स्वामी मोक्षानंद ने गायत्री मंत्र के अर्थ के साथ छात्राओं को निरंतर विद्या अर्जन का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि विज्ञान भी अब वेदों की उपयोगिता को स्वीकार कर रहा है। कार्यक्रम में छात्राओं ने भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे ...