शामली, अगस्त 5 -- सोमवार को शहर के आर्य समाज मंदिर में श्रावणी पर्व वेद प्रचार सप्ताह के दूसरे दिन आयोजित वैदिक यज्ञ के मुख्य यज्ञमान दिनेश आर्य, देवेंद्र आर्य, देवी सिंह आर्य, राजीव धीमन सपत्नीक यज्ञमान रहे। पुरोहित आचार्य आदित्य आर्य ने यज्ञ सम्पन्न कराया। कार्यक्रम में आमंत्रित विद्वान आचार्य विष्णुमित्र वेदार्थी ने सनातन धर्म और त्रेत्रवार के विषय में बताया। उन्होंने कहा कि परमात्मा सच्चिदानंद स्वरूप, आनंद स्वरूप है। परमात्मा ने सृष्टि को प्राकृतियुक्त बनाया है। परमात्मा सर्वव्यापक है, जबकि आत्मा एकदेशी है। आत्माा का जन्म और मृत्यु नहीं होती है, बल्कि शरीर का जन्म और मृत्यु होती है। भजन उपदेशक मोहित शास्त्री ने भजनो के माध्यम से सभी का मार्ग दर्शन किया। इस अवसर पर रघुवीर सिंह आर्य, सुभाष गोयल आर्य, नितिन वर्मा, देवेन्द्र आर्य, राजपाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.