देहरादून, जून 30 -- आर्य समाज मन्दिर धामावाला देहरादून का 147 वां स्थापना दिवस सोमवार को श्रद्धापूर्वक और हर्षोल्लाष से मनाया गया। कार्यक्रम का आरम्भ वैदिक मन्त्रों के उच्चारण के साथ भावना शास्त्री द्वारा यज्ञ से हुआ, प्रधान सुधीर गुलाटी ने ध्वजारोहण किया। आर्य भजनोपदेशक पं. भूपेंद्र आर्य के साथ तबलावादक राजकुमार की संगत ने ईश्वर भक्ति के भजनों से सभी उपस्थित आर्य जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मैत्रीय कन्या गुरुकुल मुंडाखेड़ा लक्सर की प्रधानाचार्य डॉ. सविता देवी ने अपने व्याख्यान में कहा कि श्रेष्ठ कर्मों के आधार पर मनुष्य जन्म मिलता है। मनुष्य केवल मनुष्य शरीर पाने से मनुष्य नहीं हो जाते बल्कि इसके लिए शुभ कर्म करने होते हैं I मानवीय गुणों को विकसित करना और पशुवत प्रवृतियों से ऊपर उठना जीवन का लक्ष्य होना चाहिए I कार्यक्रम में आर्य समाज मन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.