मिर्जापुर, मार्च 21 -- नरायनपुर। महर्षि दयानंद सरस्वती की द्विशताब्दी जयंती एवं आर्य समाज की स्थापना के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 23 मार्च को रविवार सुबह नौ बजे रामललित सिंह महाविद्यालय कैलहट से विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी। जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान रामशकल सिंह ने बताया कि आर्य समाज के प्रति जागरूकता लाने के लिए शोभायात्रा का आयोजन किया गया है, जो कैलहट से प्रारंभ होकर चंदा सुराजा, फिरोजपुर, रेहिया, भुड़कुड़ा, अतरौली, इमिलियाचट्टी, चौकियां गेट से होते हुए रानीपुर में समापन होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.