जौनपुर, मार्च 21 -- केराकत। आर्य समाज केराकत के 101वें वार्षिक उत्सव का शुभारंभ वृहस्पितवार की शाम चार बजे नगर भ्रमण के साथ हुआ। यह चार दिवसीय कार्यक्रम कोतवाली चौराहे से प्रारम्भ होकर पुराना चौराहा, शेखज्यादा, दलालटोला, नरहन और सरायबीरु से होते हुए आर्य समाज मंदिर केराकत में सम्पन्न हुआ। नगर भ्रमण के दौरान शोभायात्रा में घोड़ों पर सवार महापुरुषों की जीवंत झांकियां मुख्य आकर्षण रहीं। आर्य समाज मंदिर के नन्हे-मुन्ने बच्चों और संगठन के कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति और ओम के उद्घोष के साथ नगरवासियों में जोश और उत्साह का संचार किया। शोभायात्रा का स्वागत विभिन्न स्थानों पर फूलों की वर्षा और धार्मिक नारों के साथ किया गया। स्थानीय लोगों ने श्रद्धा और उल्लास के साथ शोभायात्रा में भाग लिया शोभायात्रा के मार्ग में कुछ स्थानों पर प्रसाद वितरण भी किया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.