बस्ती, नवम्बर 4 -- बस्ती। महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती और आर्य समाज की 150वीं वर्षगांठ पर नई दिल्ली में प्रधानमंत्री ने स्मृति सिक्का जारी किया। इस पर आर्यसमाज के पदाधिकारियों ने हर्ष जताते हुए कहा कि यह उनके लिए ऐतिहासिक क्षण है। आर्य समाज बस्ती के प्रधान ओमप्रकाश आर्य, मंत्री गरुणध्वज पाण्डेय ने कहा कि दिल्ली के आर्य सम्मेलन में विश्व के 34 देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और इस मौके पर सिक्का जारी हुआ। यह सिक्का हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...