फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 19 -- फर्रुखाबाद। आर्य समाज कमालगंज द्वारा ग्राम फत्तेपुर राव साहब में युवा चरित्र निर्माण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें आर्य समाज के विद्वानों द्वारा बालक बालिकाओं को नैतिक संस्कारों की शिक्षा दी गयी। सर्व प्रथम सामूहिक यज्ञ का आयोजन किया गया सभी ग्राम वासियों ने यज्ञ में आहुतियां प्रदान कर ईस्वर से सुख संवृद्धि की कामना की। यज्ञ के यजमान संतोष आर्य व उर्मिला आर्या ने सपरिवार आहुतियां प्रदान कर विद्वानों का सत्कार किया। आर्य समाज के पुरोहित आचार्य संदीप आर्य ने वैदिक मंत्रों से यज्ञ सम्पन्न कराया। उन्होंने कहा कि आर्य समाज का लक्ष्य युवा पीढ़ी को संस्कारवान बनाना है। आज पाश्चात्य जीवन शैली के बढ़ते दुष्प्रभाव से युवा पीढ़ी संस्कारों से दूर होती जा रही है। जिसके परिणाम स्वरुप युवक युवतियों का चारित्रिक पतन होता जा रहा...