सहारनपुर, सितम्बर 15 -- सहारनपुर। जिला आर्य प्रतिनिधि सभा, जिला आर्य वीर दल एवं जिला आर्योपदेशक सभा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला आर्य महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को गांधी पार्क से अग्रवाल धर्मशाला तक निकाली गई भव्य शोभायात्रा में जिलेभर से हजारों आर्यजन शामिल हुए। शोभायात्रा के उपरांत धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों एवं विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। यज्ञ-हवन के बाद आरंभ हुई शोभायात्रा गांधी पार्क से रवाना होकर घंटाघर, नेहरू मार्केट, चौकी सराय, शहीद गंज, मोरगंज होते हुए अग्रवाल धर्मशाला पहुंची। शोभायात्रा में सबसे आगे ऊँचा ओ3म ध्वज, ढोल-नगाड़ों की गूंज और गुरुकुलों के ब्रह्मचारी बैनर लिए चल रहे थे। बाइक, कारों व ट्रैक्टर-ट्रालियों का विशाल काफिला भी शोभायात्रा का हिस्सा रहा। आडंबर, अंधविश्वास और कुरीतियों पर क...