शाहजहांपुर, फरवरी 9 -- आर्य महिला डिग्री कॉलेज शाहजहांपुर में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम व द्वितीय इकाई के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्घाटन प्राचार्य ने किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रानू दुबे और ऋतु शर्मा ने स्वयंसेविकाओं को एनएसएस के उद्देश्यों और इसके सिद्धांत वाक्य 'नॉट मी बट यू' के महत्व से अवगत कराया। शिविर के पहले सत्र में सड़क सुरक्षा विषय पर स्लोगन प्रतियोगिता हुई, जिसमें मोहिनी को पहला, दीपांजलि को दूसरा और मानसी को तीसरा स्थान मिला। दूसरे सत्र में स्वयंसेविकाओं ने सराय खिरनीबाग और हाजी बिल्डिंग क्षेत्र में रैली निकालकर हेलमेट पहनने और यातायात नियमों के पालन के प्रति लोगों को जागरूक किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.