आगरा, फरवरी 15 -- वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकॉन कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया की आगरा इकाई की ओर से 14 फरवरी को चैंपियंस ऑफ आगरा कराटे अकादमी पर कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन हुआ। इसमें 15 खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन कर बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा उत्तीर्ण की। आर्या शर्मा, आदित्य, स्वास्तिक, विहान गुप्ता ने यलो बेल्ट, मन्नत, आर्यावर्त सिंह, दिव्याना वर्मा, अधिविका गुप्ता, आन्या गुप्ता ने ऑरेंज बेल्ट परीक्षा पास की। परीक्षा पास करने वाले खिलाड़ियों को कराटे एसोसिएशन ऑफ आगरा के सचिव पुष्पेंद्र यादव ने सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...