रांची, दिसम्बर 4 -- रांची, वरीय संवाददाता। अर्चा साहित्य कला अकादमी की ओर से 6 दिसंबर को आर्यभट्ट सभागार में 'पंचकवि संगीत' कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में रांची विश्वविद्यालय का परफॉर्मिंग आर्ट्स विभाग और बांग्ला युवा मंच चैरिटेबल ट्रस्ट भी सहयोगी के रूप में शामिल हैं। यह कार्यक्रम 100 से अधिक झारखंड के कलाकारों को एक साथ एक मंच पर लाएगा। ये कलाकार पांच महान कवियों रवींद्रनाथ टैगोर, नजरुल इस्लाम, द्विजेंद्रलाल राय, रजनीकांत सेन और अतुल प्रसाद सेन द्वारा रचित 10 गीतों को प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम का निर्देशन डॉ. पम्पा सेन विश्वास और अशोक कुमार विश्वास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य इन गीतों के माध्यम से जीवन दर्शन को दर्शाना है। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा। इस कार्यक्रम का ब्रोशर गुरुवार को ...