पटना, फरवरी 4 -- द इंडियन मैथमेटिक्स एंड साइंस एसोसिएशन की ओर से आयोजित 'आर्यभट्ट टैलेंट सर्च टेस्ट इन मैथमेटिक्स एंड साइंस 2026' में भाग लेने के लिए 10 फरवरी तक नि:शुल्क पंजीयन होगा। पंजीयन वेबसाइट www.imsaindia.org पर करना है। इसमें छठी से 12वीं और स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए बुधवार को शिक्षकों एवं विशेषज्ञों के साथ ऑनलाइन बैठक हुई। इसमें इसका समर्थन देते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने अपने सभी संबद्ध विद्यालयों को अधिक से अधिक छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में इंडियन मैथमेटिकल सोसायटी के महासचिव प्रो. एम.एम. शिकारे ने कहा कि यह परीक्षा छात्रों की तार्किक एवं विश्लेषणात्मक क्षमता बढ़ाती है। अध्यक्ष प्रो. एसएस खरे ने 118 व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.