मधुबनी, फरवरी 5 -- मधुबनी,निज संवाददाता। जिले के छात्र-छात्राओं के लिए गणित और विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने का एक बड़ा अवसर सामने आया है। द इंडियन मैथमेटिक्स एंड साइंस एसोसिएशन की ओर से वर्ष 2026 में आर्यभट्ट टैलेंट सर्च टेस्ट इन मैथमेटिक्स एंड साइंस प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में अधिक से अधिक छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर हाल ही में एक ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई, जिसमें देश के प्रमुख गणित एवं विज्ञान विशेषज्ञ शामिल हुए। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई दिल्ली ने अपने अधीन सभी स्कूलों को इस प्रतियोगिता परीक्षा में छात्रों की भागीदारी बढ़ाने का निर्देश दिया है। इसके तहत जिले के सीबीएसई स्कूलों के साथ-साथ नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय और राज्य सरकार से जुड़े विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों को भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.