पटना, जनवरी 8 -- अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित होने वाली आर्यभट्ट टैलेंट सर्च टेस्ट इन मैथमेटिक्स एंड साइंस 2026 प्रतियोगिता परीक्षा में छात्रों की सहभागिता बढ़ाने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसके तहत गुरुवार को इंडियन मैथमेटिक्स एंड साइंस एसोसिएशन के तत्वावधान में पटना जिले के शिक्षकों के साथ ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई। एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं नालंदा खुला विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. केसी सिन्हा ने बताया कि यह प्रतियोगिता कक्षा 6 से 12 तक के साथ स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के छात्रों के लिए है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का स्क्रीनिंग टेस्ट में भाग लेने के लिए छात्र वेबसाइट www.imsaindia.org पर 10 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण के लिए कोई शुल्क नहीं है। एसोसिएशन के सचिव डॉ. विजय कुमार ने बताया कि अधिक भागीदारी के लिए सभी ...