खगडि़या, जुलाई 5 -- परबत्ता।Rs. एक प्रतिनिधि मड़ैया थाना क्षेत्र के अररिया गांव से पुलिस ने छपमारी कर दो नामजदों को गिऱफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार नामजद अररिया गांव निवासी दिलखुश यादव व इंग्लिश यादव बताया जा रहा है। गिरफ्तार दोनों नामजदो पर आर्म्स एक्ट सहित कई धाराओं में पूर्व से मामला दर्ज है। इधर मड़ैया थानाध्यक्ष मो. फिरदौस ने बताया कि कानूनी प्रक्रिया बाद न्यायिक अभिरक्षा में खगड़िया न्यायालय भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...