मोतिहारी, मार्च 12 -- मोतिहारी, निसं। आर्म्स एक्ट, मारपीट व हवाई फायरिंग के मामले में पुलिस ने छापेमारी कर लखौरा थाना क्षेत्र के नौरंगिया पंचायत के मुखिया को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार मुखिया नौरंगिया गांव निवासी रमेश कुमार यादव है। इसकी जानकारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने मंगलवार को दी। उन्होंने बताया कि पूछताछ के बाद गिरफ्तार मुखिया को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया जाएगा। मारपीट, फायरिंग व रंगदारी मामले में दर्ज हुई थी एफआईआर बताया जाता है कि नौरंगिया गांव निवासी अविनाश कुमार ने 27 अप्रैल 2024 को लखौरा थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें मुखिया रमेश कुमार यादव सहित 12 लोगों को आरोपित किया गया था। कहा था कि रात में आरोपित उसके घर पर हमला कर दिए। इस दौरान रमेश कुमार यादव ने उसके ऊपर फायरिंग की। साथ ही आरोपितों ने पांच लाख रुपए रंगदारी की मांग क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.