देवघर, जनवरी 4 -- देवघर। मंडल कारा में बंद आर्म्स एक्ट व अन्य मामले के नामजद आरोपी रिखिया निवासी मनीष राव को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पुलिस गहन पूछताछ कर रही है। सूत्रों के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना से जुड़े कई अहम तथ्यों की जानकारी दी है। बयान के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। विशेष रूप से घटना में प्रयुक्त पिस्टल को लेकर पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, उसकी सत्यापन प्रक्रिया जारी है। मामला रिखिया थाना क्षेत्र के मौजा सिरिया से जुड़ा है, जहां जमीन विवाद को लेकर हिंसा, मारपीट और फायरिंग की घटना हो गई थी। इस संबंध में सिरिया निवासी लक्ष्मण राय ने रिखिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी में जिक्र है कि रिखिया थाना के मौजा सिरिया की जमाबंदी संख्या- 19, दाग संख्या- 295, रकबा- 14 एकड़ 40 डिसीमिल भूमि खतियान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.