हाजीपुर, फरवरी 9 -- भगवानपुर,संवाद सूत्र। पुलिस ने रविवार को भगवानपुर थाना कांड संख्या 297/25 आर्म्स एक्ट मामले के नामजद अभियुक्तों के घर पर रविवार को इश्तेहार चिपकाया। इस दौरान पुलिस में अभियुक्तों के घर पहुंच ग्रामीणों के समक्ष घर पर इश्तेहार चिपकाया। इस संबंध में थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार सत्यार्थी ने बताया अभियुक्त ब्रज मोहन कुमार एवं अभिनंदन कुमार दोनों भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर बखरा निवासी है। एवं कांड संख्या 297/25 के तहत दर्ज आर्म्स एक्ट मामले का नाजजद अभियुक्त है। दोनों अभियुक्तों पर श्रम अधिक्षक पर गोली चलाने का आरोप है। दोनों बीते कई महीने से फरार चल रहा है। न्यायालय द्वारा इश्तेहार निर्गत किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.