बागपत, सितम्बर 7 -- गांगनौली गांव निवासी आर्मी क्लर्क की आसाम की नदी में डूब कर मौत हो गई। जवान की मौत से सूचना गांव में शोक लहर दौड़ गई। परिजन आसाम के लिए रवाना हुए। आर्मी जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुँचने पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा। गांगनौली गांव निवासी सेवानिवृत्त फौजी अंग्रेज सिंह राठी का 26 वर्षीय बेटा विक्रांत राठी 2017 में बरेली से जाट रेजिमेंट में आर्मी में भर्ती हुआ था। विक्रांत के मामा रँछाड़ निवासी वेदप्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका भांजा विक्रांत राठी अब आसाम के जोरहाट में आर्मी हेडक्वॉर्टर में क्लर्क पद पर तैनात था। वह परिवार का इकलौता बेटा था। शुक्रवार को हेडक्वार्टर की छुट्टी होने पर विक्रांत दोस्तों के साथ हेडक्वार्टर से 70 किलो मीटर दूर नदी पर घूमने गए था। जहां विक्रांत नदी में नहाते समय डूबने लगा त...