एटा, जनवरी 15 -- 9 यूपी एनसीसी बटालियन हाथरस से संचालित एनसीसी इकाई जनता (पीजी) कॉलेज परसोंन में आर्मी डे का आयोजन हुआ। आर्मी डे पर कमांडिंग ऑफिसर कर्नल सचिन वशिष्ठ के निर्देशन में कैडिट ने शहीदों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्य एवं एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट (डॉक्टर) नरेंद्र सिंह ने बताया कि 15 जनवरी को आर्मी डे मनाया जाता है। इसी दिन 1949 में फील्ड मार्शल केएम करियप्पा ने भारत के पहले भारतीय कमांडर इन चीफ के रूप में कार्य भार संभाला था। यह दिन भारतीय सेवा के अदम्य साहस , वीरता, बलिदान का सम्मान करने के लिए मनाया जाता है। कार्यक्रम में अंडर ऑफिसर योगेंद्र सिंह, मोहम्मद फरदीन, आर्यन प्रताप सिंह, धीरू, सरस्वती, रोहित यादव, विक्रम, रुचि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.