रांची, मई 3 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची के डुमरगदा महावीरनगर निवासी ममत ओझा से बाइक सवार अपराधियों ने उनके गले से सोने का चेन छीनकर फरार हो गए। घटना शुक्रवार की है। ममता के पति अभिषेक ओझा भारतीय सेना में जम्मू में पदस्थापित हैं। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार शाम छह बजे सहेली अनुपा के साथ पितांबर अपार्टमेंट जा रही थीं। वहां से वह दवा लेकर शिव मंदिर के पास पहुंची तभी बाइक सवार दो अपराधी और गले से सोने की चेन झपटकर भाग गए। उन्होंने शोर मचाया, लेकिन कोई आगे नहीं आया। इसके बाद उन्होंने खेलगांव थाना में मामला दर्ज कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.