विकासनगर, जुलाई 19 -- तहसील प्रशासन विकासनगर की ओर से दिव्यांग जनों को इधर से उधर भटकाया जा रहा है। आर्थिक सहायता के चेक छह से सात महीने पहले स्वीकृत होने के बाद भी उन्हें नहीं दिया जा रहा है। शनिवार को ऐसे ही एक ही परिवार के तीन दिव्यांगों को तहसील ले जाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। चेतावनी दी कि दिव्यांगजनों का शोषण बंद नहीं हुआ तो मोर्चा उग्र आंदोलन करेगा। इस दौरान जनसंघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि मोर्चा की ओर से विकलांग जनों के लिए सरकार से आर्थिक सहायता मंजूर करवाई गई थी, लेकिन सात महीने से लगातार तहसील प्रशासन की ओर से उन्हें टरकाया जा रहा है। बताया कि कई बार इस संबंध में तहसील प्रशासन को अवगत करवाया गया, लेकिन कोई संज्ञान नहीं लिया गया। मजबूरन उन्हें तीन दिव्यांगों को तहसील ले जाकर प्रदर्शन करना पड़ा। इस दौरान उन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.