पटना, मार्च 1 -- उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि हर क्षेत्र में सतत और समेकित विकास डबल इंजन सरकार की पहचान है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार प्रदेश की जनता के उत्थान और कल्याण में जुटी है। इसे आर्थिक सर्वेक्षण ने भी साबित किया है कि जो हम कहते हैं, वह करते हैं। शनिवार को जारी बयान में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 2005 में एनडीए सरकार बनने के बाद से अब तक विवेकपूर्ण और लचीले वित्तीय प्रबंधन के साथ हर क्षेत्र न्यायपूर्ण, स्थिर और जोखिम मुक्त विकास का गवाह बना है। राज्य में बिजली की खपत 2005 की तुलना में 11 गुना बढ़ी है। बीते दो दशकों में सामाजिक सेवाओं पर 13 गुना, शिक्षा पर 10 गुना और स्वास्थ्य सेवाओं पर 13 गुना व्यय में वृद्धि हुई है। एक लाख 13 हजार करोड़ केवल सड़क संरच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.