औरंगाबाद, सितम्बर 28 -- दाउदनगर उप कारा का औचक निरीक्षण शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, औरंगाबाद की सचिव तान्या पटेल ने किया। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक अमित कुमार राय उपस्थित रहे। सचिव ने जेल के प्रत्येक वार्ड का निरीक्षण किया तथा बंदियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। कैदियों को कारा में उत्पन्न हो रही समस्याओं से अवगत होने के बाद कैदियों के समक्ष ही तत्काल निदान करने का निर्देश जेल अधीक्षक को दिया। बंदियों से उनकी जमानत एवं अधिवक्ता के संबंध में पूछ ताछ की। कैदियों को जानकारी दी गई कि यदि वह निजी अधिवक्ता रखने में समक्ष नहीं हैं तो जेल में प्रतिनियुक्त जेल भ्रमण अधिवक्ता अथवा कारा प्रशासन से उसे अग्रसारित कराते हए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यालय में भेजें। इसके बाद उन्हें पैनल अधिवक्ता की सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। सचिव ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.