गिरडीह, दिसम्बर 10 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। आर्थिक तंगी से जूझ रहा एक युवक मंगलवार की सुबह कोडरमा-गिरिडीह रेल लाईन पर पचम्बा थाना क्षेत्र के (सलैया) हरिचक के समीप ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। मृतक पचंबा थाना क्षेत्र के हरिचक निवासी 30 वर्षीय प्रकाश कुमार है। घटना के बाद घटनास्थल पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गयी। इस बीच पचंबा पुलिस को इसकी सूचना दी गयी। सूचना पर पचंबा पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया और उसके बाद पुलिस ने शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पत्नी ललिता देवी के बयान पर इस मामले को लेकर पचंबा थाना में यूडी कांड अंकित किया गया है। ललिता का कहना है कि उसके पति आर्थिक त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.