रुद्रपुर, अगस्त 8 -- रुद्रपुर, संवाददाता। आर्थिक तंगी से परेशान होकर सिडकुल कर्मी ने फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी के मुताबिक, युवक का बेटा छत से नीचे गिर गया था। उसके इलाज पर काफी खर्चा आने के चलते वह आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। इससे वह तनाव में था। युवक मूल रूप से रामपुर जिले का रहने वाला था। पुलिस के मुताबिक, ठाकुर नगर गली नंबर-4 ट्रांजिट कैंप निवासी मनोज कुमार ने बताया कि राजोड़ा पोस्ट शाहाबाद पटवई रामपुर निवासी 26 वर्षीय संजीव पुत्र होरी लाल उनके मकान की दूसरी मंजिल पर किराये पर रहता था। युवक सिडकुल की एक कंपनी में काम करता था। अपने बेटे और पत्नी के साथ उनके यहां रह रहा था। गुरुवार रात वह संजीव के कमरे में गए तो वह फंदे पर लटका हुआ था। उन्होंने आसपास के लोगों की मदद से उसे फंदे से उतारा और घटना की जानकारी ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.